मोतिहारी के बापू सभागार में ‘उड़ान एजुकेशनल एक्सपो’:छात्रों को करियर मार्गदर्शन, मेधावी छात्र-शिक्षक सम्मानित, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित




मोतिहारी के बापू सभागार में शिक्षा और करियर मार्गदर्शन पर केंद्रित ‘उड़ान एजुकेशनल एक्सपो सह सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उनके भविष्य के प्रति जागरूक करना और सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. आशुतोष शरण सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिले के सैकड़ों शिक्षक, हजारों छात्र-छात्राएं और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। छात्रों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया
आयोजन के दौरान कैरियर एंबीशन एजुकेशन की ओर से मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नृत्य, संगीत और नाटक शामिल थे। छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कई मोटिवेशनल स्पीकर्स ने विशेष सत्र आयोजित किए। इन सत्रों में छात्रों को करियर के विभिन्न विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और लक्ष्य निर्धारण के बारे में जानकारी दी गई। आयोजन का उद्देश्य छात्रों को सही मार्गदर्शन देना
कैरियर एंबीशन एजुकेशन के डायरेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को सही मार्गदर्शन देना और उनकी प्रतिभा को मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें। आयोजकों ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *