संगरूर की रामनगर बस्ती में प्रशासन ने एक नशा तस्कर के अवैध मकान पर बुलडोजर चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत की गई, जिसका उद्देश्य नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाना है।प्रशासन लंबे समय से गैर-कानूनी कब्जों खिलाफ अभियान चला रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई के तहत उन इमारतों को निशाना बनाया जा रहा है जिनके मालिकों ने वैध दस्तावेज़ पेश नहीं किए हैं। मार्च 2025 से इन उल्लंघनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई थी। आज की कार्रवाई से पहले, संबंधित मालिकों को 2025 में अपने स्वामित्व प्रमाण या नक्शे प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। हालांकि, उन्होंने कोई भी वैध दस्तावेज़ पेश नहीं किया, जिसके बाद प्रशासन ने इस अवैध निर्माण को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। गैर-कानूनी निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई रहेगी जारी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैर-कानूनी निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। जहां एक ओर प्रशासन अपने अभियान पर अडिग है, वहीं स्थानीय लोग प्रभावित व्यक्तियों के लिए नौकरी और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं।
Source link