अकाली नेता बोले-5 महीने बाद खुली हवा में सांस ली:जमानत मिलने के बाद जलालाबाद पहुंचे नोनी मान, बोले- साजिश रची गई-होगा हिसाब




शिरोमणि अकाली दल के नेता वरदेव सिंह नोनी मान, पंचायत चुनाव हिंसा और फॉर्मिंग मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार को फाजिल्का जिले के जलालाबाद में पहुंचे। जहां स्थानीय अकाली दल के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया है। जलालाबाद के शहीद उधम सिंह चौक में पहुंचे वरदेव सिंह नोनी मान ने कहा कि आज उन्होंने 5 महीने बाद खुली हवा में सांस ली है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहीं उनके खिलाफ साजिश रची गई थी, लेकिन अब पंजाब का माहौल बदल गया है और लोग अकाली दल के साथ जुड़ रहे हैं। नोनी मान बोले- 2027 में बनेगी शिअद की सरकार वरदेव सिंह नोनी मान ने कहा कि आज उन्होंने पांच महीने बाद खुली हवा में सांस ली है। जिसके लिए वह अपने वोटर और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हैं। क्योंकि अकाली दल के वर्कर हमेशा ही जोश ने रहते हैं आगे होकर लड़ाई लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि, लोगों ने दिल्ली वाली पार्टियों को भी देख लिया है। 2027 में पंजाब में अकाली दल की सरकार बनेगी। नोनी मान ने आरोप लगाया कि यहीं जलालाबाद में उनके खिलाफ साजिश रची गई थी। अब आने वाले समय में इसके नतीजे यही भुगतने पड़ेंगे। सबके सामने परिणाम होंगे। दो पक्षों में झड़प के बाद जेल गए थे नोनी मान उधर शिरोमणि अकाली दल के जिलाध्यक्ष नरदेव सिंह बोबी मान ने कहा कि आज अकाली दल के कार्यकर्ताओं में बहुत खुशी का माहौल है। उनका बड़ा भाई जेल से बाहर आ गया है। बता दें कि, जलालाबाद में पंचायत चुनाव के दौरान कथित रूप से दो पक्षों के बीच झड़प के बाद गोलीबारी हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कई आरोपियों को नामजद किया था, जिनमें वरदेव सिंह नोनी मान का नाम भी शामिल था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *