अखिलेश यादव बोले- लोग पहले धुआंधार को नहीं जानते थे:लखनऊ में पोस्टर लगने के बाद पूरा प्रदेश जान गया




कानपुर देहात में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने महंगाई, किसानों की समस्याओं, चुनाव प्रक्रिया और पर बयान दिए। अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ दिन पहले कोडिन भाई आए थे। कालीन भाई के बाद अब किडनी भाई की चर्चा है। लगता है इन सब पर कोई ओटीटी भी बन सकती है।उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि जिस तरह से गांजा पकड़े जाने की खबरें आती रहती हैं। कहीं ऐसा न हो कि गांजा भाई भी चर्चा में आ जाए। अखिलेश यादव ने कहा कि अपने ही सांसदों का मजाक उड़ाया जा रहा है। जबकि वे जनता के आशीर्वाद से चुनकर आए हैं। पोस्टर और बैनर को लेकर उन्होंने टिप्पणी की। लोग पहले ‘धुआंधार’ को नहीं जानते थे। लेकिन लखनऊ में पोस्टर लगने के बाद अब पूरा प्रदेश जान गया है। महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले नौ साल में जनता को कोई राहत नहीं मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाज की व्यवस्था कमजोर रही और प्रदेश विकास में पिछड़ गया। उन्होंने बारिश से प्रभावित किसानों को 100 प्रतिशत मुआवजा देने की मांग भी की। अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के इशारों पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वोट बनवाने की बजाय वोट कटवाने का काम हो रहा है। कानपुर नगर निकाय चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रशासन और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी ‘धुआंधार’ जीत दर्ज करेगी। बीजेपी सरकार सत्ता से बाहर होगी। पंचायत चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव कराने से घबरा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *