मोकामा से जदयू सांसद और बाहुबली अनंत सिंह दुलारचंद हत्याकांड में जेल से बाहर आने के बाद लगातार एक्टिव हैं। वो अपने गांव में 3 मार्च को दंगल भी करवा रहे हैं। अनंत सिंह ने आज कहा है कि, वो अपने सबसे छोटे बेटे अभिनव को IPS बनाने चाहते हैं। अभिनव ने बताया कि, अभी 12वीं की परीक्षा खत्म हुई है। आगे हायर स्टडीज करेंगे और अपने पिता के सपने को पूरा करने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही अनंत सिंह ने कहा कि, बिहार से शराबबंदी हट जानी चाहिए। अनंत ने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी से मुख्यमंत्री के लिए निशांत कुमार बेहतर विकल्प होंगे। वहीं, अगर बीजेपी से सीएम बनता है तो सम्राट चौधरी अच्छे नेता हैं। उन्होंने निशांत कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें काफी टैलेंट है और पढ़ाई के समय उनका कोई मुकाबला नहीं था। अनंत सिंह ने ऐलान किया है कि वो अगली बार से विधायक का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके राजनीतिक विरासत उनके बच्चे संभालेंगे। जदयू विधायक ने आज कहा कि, उनका बड़ा बेटा जनता के बीच रहता है। उसे लोगों से मिलना पसंद है। अभी पांच साल है। दोनों जुडवां हैं, लेकिन मैं पहचान जाता हूं कौन बड़ा है कौन छोटा है। मैं देखूंगा कि किस बेटे को जनता ज्यादा प्यार देती है। उसके बाद फैसला लूंगा। बता दें कि, बाहुबली अनंत सिंह और नीलम देवी के जुड़वा बेटे हैं। जिनका नाम अभिषेक सिंह और अंकित सिंह है। दोनों भाइयों के जन्म में केवल कुछ सेकेंड का अंतर बताया जाता है। नीतीश के दिल्ली जाने से पक्ष विपक्ष दोनों दुखी हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एमएलसी पद से इस्तीफे पर अनंत सिंह ने कहा कि वे राज्यसभा जाकर बिहार के लिए और बेहतर तरीके से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में बहुत काम किया है, अब बचे हुए कार्यों को आगे बढ़ाना है। उनके राज्यसभा जाने से पक्ष और विपक्ष दोनों ही दुखी हैं। इसके अलावा विपक्ष की ओर से नीतीश कुमार के इस्तीफे के साइन पर उठाए जा रहे सवालों को खारिज करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि यह सब बेकार की बातें हैं। नीतीश कुमार के साथ जबरदस्ती कोई नहीं कर सकता।
जेल से निकलने के बाद अपने पसंदीदा घोड़े के साथ दिखे थे अनंत सिंह 28 मार्च कोअनंत सिंह पटना वाले अवास के बाहर अपने पसंदीदा काले रंग के घोड़े की लगाम थामे दिखे। इसका वीडियो भी सामने आया। वीडियो में दिख रहा है कि अनंत सिंह घोड़े की लगाम थामे कह रहे हैं- चल तो, घोड़ा चलने लगता है। फिर कहते हैं आगे बढ़ तो, घोड़ा आगे बढ़ने लगाता है। अनंत सिंह व्हाइट शर्ट, लोअर और काले रंग का चश्मा पहने हैं और घोड़े को काबू करने की कोशिश कर रहे हैं। अनंत सिंह को घोड़ों का बहुत शौक है। उनके पास कई महंगे घोड़े हैं। घोड़े के साथ अनंत सिंह की कुछ तस्वीरें… अब जानिए अनंत सिंह के घोड़े और अजगर पालने के शौक के बारे एक वक्त में अनंत सिंह के पास 100 घोड़े हुआ करते थे। इतना ही नहीं उन्होंने घर में अजगर और हाथी तक पाल रखे थे। साल 2007 की बात है। सोनपुर मेले में लालू यादव का घोड़ा बिक्री के लिए आया था। अनंत सिंह को घोड़े रखने का बेहद शौक था और वे इस घोड़े को खरीदना चाहते थे। हालांकि, उन्हें पता था कि लालू यादव उन्हें सीधे यह घोड़ा नहीं बेचेंगे। ऐसे में उन्होंने एक किसान को घोड़ा खरीदने के लिए भेजा और आखिरकार वह घोड़ा खरीद लिया गया। इसके बाद अनंत सिंह उसी घोड़े के साथ सोनपुर मेले में घूमते नजर आए। जब अनंत सिंह विधायक बने तो उनका अंदाज और भी अलग हो गया। वे घोड़ा-बग्घी पर सवार होकर विधानसभा पहुंचते थे। यह बग्घी भी आम नहीं थी। इसमें लाइटें और म्यूजिक सिस्टम लगे होते थे और इसे लाल रंग के खूबसूरत कपड़ों से सजाया जाता था। घोड़ों से अनंत सिंह का पुराना लगाव अनंत सिंह पटना की सड़कों पर अक्सर उन्हें शान से घोड़े पर सवार होकर निकलते देखा गया है। उनका यह अंदाज हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनता था। जब भी वे घोड़े पर निकलते तो लोग उन्हें देखने के लिए जुट जाते और मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। अब उनका बेटा भी उसी अंदाज में दिख रहा है। इस वजह से लोगों को पुराने दिनों की यादें ताजा हो रही हैं। 5 दिन पहले ही जेल से निकले हैं अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 23 मार्च (सोमवार) को अनंत सिंह को रिहा किया गया। जेल के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ लगी थी, जो गाजे-बाजे और फूलों के साथ अपने नेता का इंतजार कर रहे थे।
Source link