अपहरण-हत्या मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार:कार और बाइक भी जब्त, पैसे के लेनदेन का था विवाद




कोटपूतली पुलिस ने अपहरण और हत्या के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सतवीर सिंह ने बताया कि 29 मार्च को कोटपूतली में एक शव मिला था, जिसकी पहचान रामस्वरूप गुर्जर के रूप में हुई। पैसे के लेनदेन का था विवाद मृतक के पुत्र ने मामला दर्ज कराया था कि 29 मार्च की रात को पैसे के लेन-देन को लेकर दो व्यक्ति उनके पिता रामस्वरूप गुर्जर को सोते समय घर से कार में डालकर ले गए थे। आरोपियों ने रामस्वरूप के साथ क्षेत्र के स्थानों पर मारपीट की और उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को चतुर्भुज के पास सड़क किनारे एक गहरे खेत में फेंक दिया गया था। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार और एक बाइक को जब्त किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बानसूर थाना क्षेत्र के निवासी दीपक (30 वर्ष), कपिल (27 वर्ष) और नीरज (23 वर्ष) के रूप में हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *