अफसरों को दिए जिलों में फील्ड-दौरों के नए टारगेट:4 जिलों में रात्रि विश्राम जरूरी, रिपोर्ट मुख्य सचिव को देनी होगी




मुख्य सचिव ने अफसरों को फील्ड में उतरकर सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत देखने के लिए नए टारगेट दिए हैं। मुख्य सचिव ने सर्कूलर जारी करके सचिव स्तर के आईएएस अफसरों को जिलों के दौरों से लेकर फील्ड में योजनाओं की समीक्षा के नए टारगेट दिए हैं। सर्कूलर के मुताबिक, सभी प्रशासनिक सचिवों को चार दिन अलग अलग जिलों के दौरे करने होंगे और कम से कम चार रात्रि विश्राम करने होंगे। जयपुर जिले को रात्रि विश्राम से अलग रखा है। जिलों के दौरान और रात्रि विश्राम के दौरान सचिव सरकारी योजनाओं और सरकारी कामों की समीक्षा और निरीक्षण करेंगे। सरकारी योजनाओं की कमियां खामियां भी देखकर उन्हें दूर करने पर रिपोर्ट देंगे। प्रभारी सचिवों को हर महीने एक दिन प्रभार वाले जिले में दौरा और रात्रि विश्राम करना होगा। सभी प्रशासनिक सचिवों को अपने दौरे की योजना इस तरह बनाने के लिए कहा गया है जिससे एक वित्तीय वर्ष में किसी भी जिले का दौरा दोबारा न हो। हालांकि, एक वित्तीय वर्ष में सभी संभागीय मुख्यालयों के कवर हो जाने के बाद, संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक दोहराई जा सकती है। सभी प्रशासनिक सचिवों को फील्ड दौरे का विजिट नोट बनाकर उसकी रिपोर्ट मुख्य सचिव को देनी होगी। विजिट नोट को टाइम्स पॉर्टल पर अपलोड करना होगा। हर महीने प्रशासविक सचिवों को अपने दौरों की रिपोर्ट मुख्य सचिव को देनी होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *