अबोहर में तेज बारिश और ओलावृष्टि:गेहूं की फसल को भारी नुकसान, कटाई से पहले किसान चिंतित; कई गांव प्रभावित




अबोहर शहर और आसपास के गांवों में सोमवार दोपहर तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे गेहूं की फसलों को भारी नुकसान होने का अनुमान है, जिससे किसान चिंतित हैं। इन दिनों गेहूं की फसलें पकने को तैयार हैं और कटाई शुरू होनी है। मंगलवार को दोपहर बाद अबोहर शहर में अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए। देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान आसपास के कई गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे कुछ गांवों में सूखे गड्ढे भी पड़ गए। अबोहर के गांव बजीतपुर कटियांवाली, बल्लूआना, गद्दाडोब और ढाणी चिराग में जमकर ओलावृष्टि हुई। फसल को लेकर किसान चिंतित इससे किसान अपनी फसलों को लेकर काफी चिंतित नजर आए, क्योंकि कुछ ही दिनों में गेहूं की कटाई शुरू हो जाएगी। किसान नेता सुखजिंदर राजन और सोना संधू ने कहा कि यह ओलावृष्टि फसलों पर नहीं, बल्कि किसानों पर हुई है। उन्होंने बताया कि अबोहर क्षेत्र के किसान पहले ही पिछले वर्ष फसलों को हुए नुकसान से उबर नहीं पाए हैं। वहीं कई किसानों को उनकी खराब हुई फसलों का मुआवजा तक नहीं मिला है। किसान नेताओं ने आगे कहा कि अगर इसी तरह बारिश और ओलावृष्टि होती रही, तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *