अबोहर में निजी स्कूल के खिलाफ अभिभावकों का धरना:बोले- NCERT की जगह महंगी निजी किताबें खरीदने को कर रहे मजबूर, मनमानी बढ़ाई फीस




फाजिल्का के अबोहर में मलोट में झुमको देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगा है। इसको लेकर स्कूल के बाहर अभिभावकों ने धरना प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन पर मनमानी, अत्यधिक फीस वृद्धि व महंगी किताबें खरीदने को मजबूर करने का आरोप लगाया है। प्रदर्शन के चलते सीतो-मलोट रोड पर जाम की स्थिति बन गई। कई घंटों तक चले इस धरने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अभिभावकों से बातचीत कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। जानिए अभिभावकों ने क्या आरोप लगाए स्कूल प्रिंसिपल का आरोप से इनकार
दूसरी ओर स्कूल के प्रिंसिपल जोबी टी.अब्राहम ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधन किसी भी तरह की अनियमितता में शामिल नहीं है और सभी नियमों का पालन किया जा रहा है।
फिलहाल अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। अभिभावकों से ज्ञापन ले अधिकारी को भेजा जिला शिक्षा अधिकारी सेंकेंडरी के आदेशों पर सरकारी सीसे स्कूल सीतो गुन्नों के प्रिंसिपल विनोद कुमार डूडी मौके पर पहुंचे व उन्होंने अभिभावकों व स्कूल प्रिंसिपल से बात की। उन्होंने बताया कि अभिभावकों से मांगों का ज्ञापन ले लिया गया है। इसे जिला शिक्षा अधिकारी सेंकेंडरी को भेजेंगे, वही आगे की कारवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रिंसिपल ने जो कहा है कि वह भी जिला शिक्षा अधिकारी को बता दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *