अबोहर में बेटे ने की पिता से धोखाधड़ी:बैंक खाते से एक लाख रुपए निकालकर फरार, पीड़ित जनक बोले- नशे का आदी हो गया




अबोहर के दशमेश नगर में एक बेटे ने अपने पिता के बैंक खाते से लाखों रुपये की राशि अपने खाते में स्थानांतरित कर ली और फरार हो गया। घटना का पता चलने पर पीड़ित पिता ने थाना नंबर दो में अपने बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा नशे का आदी है। दशमेश नगर गली नंबर 05 निवासी जनक राज ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा दीपक कुमार पिछले कुछ समय से गलत संगत में पड़कर नशे का आदी हो गया है। उन्होंने उसे कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि 8 अप्रैल 2026 की रात को दीपक ने धोखे से उनके मोबाइल फोन का उपयोग कर बैंक खाते से 1,00,000 रुपये की अवैध ट्रांजैक्शन अपने खातों में कर ली। आरोपी घर से फरार जनक राज ने बताया कि जब उन्होंने अपने बैंक खाते की जांच की और बैंक से स्टेटमेंट प्राप्त की, तो उन्हें पता चला कि यह राशि उनके बेटे द्वारा ही अपने खाते में ट्रांसफर की गई थी। इस घटना के बाद से दीपक घर से फरार है और उसका कोई पता नहीं चल रहा है। इस धोखाधड़ी के कारण जनक राज को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ रहा है। जनक राज ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि उनके साथ धोखाधड़ी और विश्वासघात करने वाले उनके बेटे को जल्द से जल्द काबू किया जाए। उन्होंने बेटे के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और उनकी राशि वापस दिलाने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *