अमृतसर में गोल्डन गेट दबुर्जी फ्लाईओवर की खस्ताहाल स्थिति ने स्थानीय लोगों के बीच चिंता और गुस्सा बढ़ा दिया है। अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश बस्सी ने आम आदमी पार्टी सरकार और संबंधित विभागों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि फ्लाईओवर की हालत इतनी गंभीर है कि यह किसी भी समय गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है। बस्सी ने बताया कि आश्चर्य की बात यह है कि आम आदमी पार्टी के तीन-तीन विधायक रोजाना इस मार्ग से गुजरते हैं और इसके आसपास रहते हैं, फिर भी उन्हें खस्ता हाल फ्लाईओवर दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि शायद नेताओं के लिए आम लोगों की जान की कोई अहमियत नहीं रह गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर का निर्माण के समय सर्विस लेन नहीं बनाई गई थी, जिससे पहले ही कई सालों से यातायात और आवागमन में कठिनाई होती रही। अब, निर्माण पूरा होने के बाद भी फ्लाईओवर कमजोर और टूटे हिस्सों के कारण खतरे का संकेत दे रहा है। ठेकेदार और अधिकारियों पर घटिया निर्माण का आरोप, त्वरित कार्रवाई की मांग बस्सी का कहना है कि सांसद गुरजीत सिंह औजला पहले ही मजबूत पिलर वाले फ्लाईओवर की मांग कर चुके हैं, लेकिन उनकी चेतावनियों को नजर अंदाज किया जा रहा है । बस्सी ने आरोप लगाया कि ठेकेदार कंपनी और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत के कारण घटिया निर्माण हुआ। उन्होंने त्वरित एफआईआर दर्ज कर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय निवासी भी सख्त कदम की मांग कर रहे हैं और प्रशासन से तत्काल सुधार की अपील कर रहे हैं।
Source link