अमृतसर ग्रेनेड हमले में ISI समर्थित मॉड्यूल का पर्दाफाश:दो पिस्तौल समेत 6 गिरफ्तार, विदेशी हैंडलर के इशारे पर कर रहे काम




पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों ने जिला अमृतसर ग्रामीण पुलिस और जिला फरीदकोट पुलिस के संयुक्त अभियान में थाना भिंडी सैदा पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले को सुलझा लिया है। इस कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से दो पिस्तौल भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान स्थित खुफिया एजेंसी आईएसआई से समर्थित था और विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में रहकर काम कर रहा था। पंजाब के DGP गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान आधारित हैंडलर के निर्देशों पर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे, जो उन्हें विदेश से ही दिशा-निर्देश दे रहा था। पुलिस ठिकानों पर हमले की योजना पर कर रहा था काम
यह मॉड्यूल पंजाब में पुलिस ठिकानों को निशाना बनाने की योजना पर काम कर रहा था। 29 और 30 मार्च 2026 की मध्यरात्रि के दौरान आरोपियों ने हथगोले प्राप्त किए, इलाके की रेकी की और फिर थाना भिंडी सैदा पर हमला किया। कानूनी कार्रवाई और UAPA सहित कई धाराओं में केस दर्ज
पुलिस के अनुसार इस समूह को कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित किया गया था और उन्हें इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने के बदले बड़ी धनराशि का लालच भी दिया गया था। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, यूएपीए, बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पंजाब पुलिस का सख्त संदेश- जांच और शांति बनाए रखने का दावा
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क के आगे और पीछे के संबंधों की गहन जांच की जा रही है, ताकि पूरे आतंकी तंत्र का पर्दाफाश किया जा सके। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की आतंकवादी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *