अमृतसर में फड़ को लेकर मारपीट, आढ़ती की मौत:परिजनों ने तीन लोगों पर लगाया पीटने का आरोप, सीने-सिर में चोट से गई जान




अमृतसर के अजनाला हलके के गांव अवाण की दाना मंडी में आज आढ़तियों के बीच हुई एक मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। इसको लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक आढ़ती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह विवाद मंडी में शेड के नीचे फड़ी लगाने को लेकर हुआ। इसमें मृतक आढ़ती दलबीर सिंह के परिजनों ने दूसरे पक्ष के प्रगट सिंह, जसपाल सिंह पर सिर और छाती में कई वार करने के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, मंडी में शेड के नीचे फड़ी लगाने को लेकर दलबीर सिंह और जसपाल सिंह के बीच विवाद हो गया। जो देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया। इस झगड़े के दौरान आढ़ती दलबीर सिंह की बेरहमी से पिटाई की गई, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सन्नी सिंह, जसपाल सिंह, प्रगट सिंह और उनके अन्य साथियों ने मिलकर दलबीर सिंह को बुरी तरह पीटा, जिससे उनकी जान चली गई। परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस जांच शुरू, इलके में तनाव का माहौल घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। थाना रमदास के प्रभारी अरजन कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और मृतक के परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे शुरू हुआ विवाद मृतक दलबीर सिंह के भाई और अवाण गांव के पूर्व सरपंच हरजिंदर सिंह ने बताया कि आज मंडी प्रधानगी की चुनाव था। इसमें सन्नी को मंडी का प्रधान बनाया गया। सन्नी के गुट के जसपाल सिंह सन्नी से कहा कि मुझे फड़ दिलवा दो। यह फड़ उन्होंने शेड की नीचे मांगी। यहां पहले से दलबी​र सिंह फड़ थी। जसपाल पूरी फड़ चाहते थे, इसको लेकर विवाद होने लगा। हरजिंदर सिंह ने बताया कि मेरा भाई दलबीर बीपी का मरीज था। इसलिए वे विवाद नहीं चाहते थे। उन्होंने दूसरे पक्ष से कहा कि बैठ कर बात कर लो। लेकिन वे लोग विवाद करने लगे। कहासुनी के बीच में ही उन लोगों ने मेरे भाई और उसके बेटे के साथ लड़ाई शुरू कर दी। छाती और सिर पर चोट मारने के कारण मेरे भाई की डेथ हो गई और उसके बेटे की उंगली टूट गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *