अमेठी में देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बिजली की चमक ने लोगों को चौंकाया। जिले के कई इलाकों में आधे घंटे तक हल्की बारिश हुई। इस बारिश से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली है। हवाओं के चलने से ठंडक का एहसास होने लगा है। मुसाफिरखाना, बाजार शूकुल, गौरीगंज और अमेठी तहसील क्षेत्र में बारिश दर्ज की गई। दरअसल, अमेठी में पिछले तीन दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। शुक्रवार दोपहर को तेज आंधियां चली थीं, जबकि शनिवार का दिन सामान्य रहा था। शनिवार देर रात अचानक मौसम में यह बदलाव आया। फिलहाल जिले में धूप निकली हुई है, लेकिन मौसम विभाग ने आगे भी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। वर्तमान में तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है और हवाएं 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। आगे भी बारिश होने का अनुमान है।
Source link