अलवर में नाबालिग से साथ छेड़छाड़, फिर पीटा:आरोपी के परिवार ने माफी मांगी, लेकिन युवक की हरकतें नहीं रुकीं; घर तक पहुंचा




अलवर शहर में एक नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया- उसी के मोहल्ले का एक युवक पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था। आए दिन रास्ते में रोककर उससे छेड़छाड़ करता था। एक दिन आरोपी ने रास्ते में उसे रोक लिया और उसकी स्कूटी गिरा दी। इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ की। उस समय जब परिजन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो आरोपी के परिजनों ने माफी मांग ली, जिसके चलते मामला वहीं शांत हो गया था। माफी मांगने के बाद भी हरकतें नहीं रुकीं माफी मांगने के बाद भी आरोपी की हरकतें नहीं रुकीं। शनिवार को आरोपी युवक ने फिर 16 वर्षीय नाबालिग को रास्ते में रोका और उस पर दोस्ती करने का दबाव बनाया। जब नाबालिग ने साफ मना कर दिया तो आरोपी ने उसके साथ फिर से छेड़छाड़ शुरू कर दी। किसी तरह पीड़िता उसके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। आरोपी दो साथियों के साथ पीड़िता के घर पहुंचा इसके कुछ देर बाद आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ पीड़िता के घर पहुंच गया। फिर से नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने शहर के एक थाने में आरोपी युवक और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी मूल रूप से जिले के एक गांव का रहने वाला है। जो शहर में अपने मामा के घर पर रहता है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *