भीलवाड़ा की गांधीनगर थाना पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए 850 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध लगने पर रोककर पूछताछ की गांधीनगर थाना प्रभारी डॉ. नेहा राव के ने बताया की थाना क्षेत्र में विशेष टीम गश्त पर थी।इस दौरान एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर उसे रोका और पूछताछ की, इसने अपना नाम भोमाराम जाट निवासी डूडीनगर, बालेसर (जोधपुर) बताया। तलाशी में मिली अफीम तलाशी लेने पर उसके पास से 850 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई,इसकी अंतररराष्ट्रीय बाजार में कीमत 8 लाख रुपए है। फिलाहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया,इससे अफीम खरीद फरोख्त और सप्लाई से जुड़ी जांच की जा रही है। ये थे टीम में शामिल आरोपी को पकड़ने वाली टीम में गांधी नगर थाना प्रभारी आरपीएस डॉ.नेहा राव,एएसआई गोपाल लाल,हेड कांस्टेबल जगदीश चन्द्र, कांस्टेबल, राकेश, भूपेंद्र, ऋषिकेश शामिल रहे।
Source link