भीलवाड़ा में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोठारी नदी क्षेत्र में तीन ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध बजरी खनन और परिवहन करते हुए जब्त किए। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद हुई कार्रवाई सदर थाने के हेड कांस्टेबल जयप्रकाश ने बताया कि भीलवाड़ा में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी के तहत सूचना मिली थी कि सुवाना और पुरावतों का अकोला के बीच खनन किया जा रहा है। तीन ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त इस पर अलग-अलग टीम मौके पर पहुंची यहां तीन ट्रैक्टर ट्राली अवैध बजरी भर कर ले जा रही थी ।पुलिस को देखकर ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गए, पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए और थाने लाकर खड़ा कर मामला दर्ज किया।फिलहाल पुलिस ट्रैक्टर ड्राइवर और उनके मालिकों की तलाश में जुटी है ।
Source link