अशोकनगर पहुंचे दामोदर यादव बोले- देश में कोई राजा-महाराजा नहीं:धीरेंद्र शास्त्री को लेकर कहा- पहले ₹500 नहीं थे, अब चार्टर्ड प्लेन से सफर करते हैं




सामाजिक कार्यकर्ता दामोदर यादव ने शनिवार को अशोकनगर जिले के ईसागढ़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से धर्म और राजनीति सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। यादव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर एक बार फिर कई सवाल उठाए, साथ ही राजा-महाराजाओं को लेकर भी बयान दिया। मीडिया द्वारा धीरेंद्र शास्त्री पर बार-बार दिए जाने वाले बयानों के संबंध में पूछे जाने पर दामोदर यादव ने कहा कि उनका उद्देश्य संविधान के खिलाफ बोलने वाले और आडंबर फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति का विरोध करना है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को एक सत्ताधारी दल का ‘एजेंट’ बताया, जिनकी कोई अन्य पहचान नहीं है। कहा- पांच साल पहले पांच सौ रुपए तक नहीं थे
धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ बनाने के मुद्दे पर यादव ने कहा कि देश को आजाद कराने में प्रत्येक धर्म के लोगों का योगदान रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस धीरेंद्र शास्त्री के पास पांच साल पहले 500 रुपये नहीं होते थे, वह आज 5 हजार करोड़ रुपए के मालिक कैसे बन गए। यादव ने आरोप लगाया कि शास्त्री चार्टर्ड प्लेन और हेलीकॉप्टर से यात्रा करते हैं और कथा करने के लिए करोड़ों रुपए लेते हैं। ‘देश में कोई राजा महाराजा नहीं’
यादव ने कहा कि वे उन संतों का सम्मान करते हैं जिन्होंने देश को आगे बढ़ाया, छुआछूत खत्म की और मानवता व प्रेम का भाव पैदा किया। उन्होंने संविधान को खत्म कर ‘मनु विधान’ से देश चलाने का सपना देखने वालों के मंसूबों को सफल नहीं होने देने की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि इस देश में जब से संविधान लागू हुआ है, तब से कोई राजा या महाराज नहीं है। सभी लोग बराबर हैं। जो खुद को सामंतशाही महाराजा या श्रीमंत कहते हैं, वे राजा-महाराजा नहीं हैं। आगामी चुनावों को लेकर दामोदर यादव ने कहा कि अशोकनगर जिले की तीनों विधानसभाओं में उनका झंडा गड़ेगा और अब जनता का राज आएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *