आज पटना के बापू सभागार में पान महासम्मेलन:IP गुप्ता मनाएंगे अपनी पार्टी का स्थापना दिवस, तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य होंगे शामिल




आज पटना के बापू सभागार में पान महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और अति विशिष्ट अतिथि भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य होंगे। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) के अध्यक्ष और सहरसा के विधायक आईपी गुप्ता ने कहा कि, इसमें लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी निमंत्रण दिया गया था। 1857 की लड़ाई में शामिल वीरांगना झलकारी बाई की तलवार आएगी आज का दिन इंडियन इंक्लूसिव पार्टी का स्थापना दिवस और पान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। आज आजादी की लड़ाई लड़ी वीरांगना झलकारी बाई के वंशज मंगल सिंह झांसी से आयेंगे। वह अपने साथ 1857 की तलवार लेकर आएंगे जो कभी वीरांगना झलकारी बाई के हाथ की शोभा बनी थी। 13 अप्रैल को इंडियन इंक्लूसिव पार्टी का उदय हुआ था आईपी गुप्ता ने कहा कि, बिहार में भाजपा की सरकार बनने वाली है और उससे पहले हम भी दिखाना चाहते हैं कि इंडियन इंक्लूसिव पार्टी, जिसे अभी 1 साल भी नहीं हुए है, वह अपनी ताकत से बापू सभागार में खड़ा है। 13 अप्रैल को इंडियन इंक्लूसिव पार्टी का उदय हुआ था। उन्होंने बताया कि, पान समाज के सम्मान के लिए इस बार 12 अप्रैल को इसका आयोजन किया जा रहा है, क्योंकि 13 अप्रैल को बापू सभागार में बुकिंग अवेलेबल नहीं थी। तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली, यूपी, असम, केरल से आयेंगे लोग उन्होंने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली, यूपी, असम, केरल, हैदराबाद से प्रदेश अध्यक्ष अपने लोगों के साथ आएंगे। रात में पहुंचने वाले लोगों की दरोगा राय पथ स्थित पटेल भवन में रहने की व्यवस्था की गई है। सम्मेलन में आने वाले लोगों की बसों की पार्किंग गांधी मैदान के गेट नंबर 4 से होगी। इसके साथ ही मरीन ड्राइव पर भी गाड़ियां लगेंगी। गर्मी को देखते हुए बापू सभागार के गेट पर पानी की टैंकर की व्यवस्था रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *