आठ हजार के इनामी बदमाश सहित 94 अपराधी गिरफ्तार:रात्रि कांबिंग गस्त के दौरान की कार्रवाई; 217 पुलिसकर्मी रात भर सड़कों पर रहे




मुरैना में पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के निर्देश पर शनिवार रात 217 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने कांबिंग गश्त की। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 94 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें हत्या के प्रयास और अन्य मामलों में फरार कुल 8 हजार रुपए के दो इनामी बदमाश भी शामिल हैं। गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने 10 जिलाबदर और 45 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को भी उनके घर जाकर चेक किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार सभी अपराधियों पर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। 217 पुलिसकर्मियों की गश्त, 3 और 5 हजार के इनामी गिरफ्तार नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदेरिया के नेतृत्व में स्टेशन रोड थाना प्रभारी एसआई संजय वरैया, कोतवाली एसआई अरुण कुशवाहा और सिविल लाइन एसआई प्रदीप शर्मा सहित कुल 217 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने रात में कांबिंग गश्त की। गिरफ्तार 94 अपराधियों में सुमावली थाने के हत्या के प्रयास (अपराध क्रमांक 130/22) मामले में फरार आरोपी सुरेंद्र गुर्जर (पिता गजेंद्र सिंह गुर्जर, निवासी पहावली) शामिल है। इस पर मुरैना पुलिस की तरफ से 3 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इसके अलावा, ग्वालियर के गोले का मंदिर थाने के अपराध क्रमांक 111/25 में फरार आरोपी भूरा गुर्जर (30) पिता जहान सिंह गुर्जर (निवासी बहादुरपुर, हाल सैनिक कॉलोनी ग्वालियर) को भी पकड़ा गया है। इस आरोपी पर ग्वालियर पुलिस की तरफ से 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। 10 जिलाबदर और 45 हिस्ट्रीशीटरों की हुई चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने रात में बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान 10 जिलाबदर अपराधियों और 45 हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर जाकर उन्हें चेक किया गया और उनकी गतिविधियों की जानकारी ली गई। एसपी बोले- कांबिंग गश्त का यह क्रम आगे भी रहेगा जारी कार्रवाई को लेकर एसपी समीर सौरभ ने बताया कि, “पुलिस द्वारा समय-समय पर रात्रि कांबिंग गश्त की जाती है। कल रात्रि भी गश्त की गई जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली। कुल 94 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया दो इनामी बदमाश भी शामिल है। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *