आत्महत्या के बाद रीवा NH-39 पर 2 घंटे चक्का जाम:प्रताड़ना के आरोप में कार्रवाई की मांग, 25 नामजद पर केस दर्ज




रीवा के नेशनल हाईवे 39 स्थित बदवार में शनिवार को उस समय लंबा जाम लग गया, जब एक युवक की आत्महत्या के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। करीब 2 घंटे तक सड़क पूरी तरह जाम रही, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। शाम 4 बजे से 6 बजे तक जाम रहा। मृतक की पहचान कमलेश पाल के रूप में हुई है, जिसने एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का आरोप है कि बेलहई गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने के कारण उसने यह कदम उठाया। इसी को लेकर परिजन आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। समझाइश के बाद भी नहीं माने, 25 नामजद
सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन मृतक के परिजन मानने को तैयार नहीं थे। हालात को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 25 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि 4 अन्य को भी आरोपी बनाया गया है। एक महीने पुराना है मामला
बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले मनिकवार चौकी, मनगवां थाना क्षेत्र में कमलेश पाल के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें उसकी एक उंगली कट गई थी। उस मामले में भी एफआईआर दर्ज हुई थी, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी थी। परिजन इसी को लेकर भी नाराज थे और कार्रवाई में देरी को लेकर आक्रोश जताया। थाना प्रभारी शैल यादव ने बताया कि शाम को स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ गई। परिजनों को समझाइश देकर जाम खुलवाया गया और यातायात बहाल कर दिया गया। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *