राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने संगठनात्मक विस्तार किया है। इसके तहत ब्यावर के उद्योगपति और ब्यावर लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष आशीषपाल पदावत को ‘खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ’ का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद औद्योगिक संगठनों के साथ-साथ कांग्रेस पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पदावत का अभिनंदन किया। ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की। नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आशीषपाल पदावत ने कहा- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं कांग्रेस के उच्च नेतृत्व का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मुझे यह जिम्मेदारी सौंपकर उन्होंने मेरे ऊपर गहरा विश्वास जताया है।
पदावत की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा होते ही रिको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित उनकी फैक्ट्री पर स्वागत करने वालों का तांता लग गया। एडवोकेट अजय शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के दर्जनों औद्योगिक संगठनों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अज़मत काठात, ओबीसी प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष कैलाश गहलोत, महिला ज़िलाध्यक्ष इशिका जैन, जवाजा ब्लॉक अध्यक्ष धरमसिंह भाटी, पूर्व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप सिंह गोरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शांतिप्रकाश डाणी, पूर्व सभापति शांति डाबला, कमला दगदी, मुकेश सोलंकी, बृजवल्लभ पाराशर, पूर्व पार्षद मोहम्मद हारून, एडवोकेट घनश्याम फुलवारी, किशन पाराशर, सरपंच दिनेशपाल पदावत, मोहम्मद हुसैन, शमीम, सरदारा काठात, अशराफ काठात सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
Source link