इंदौर के अपोलो टॉवर में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़:धमकाया ‘शादी करो वरना नौकरी नहीं करने दूंगा’, सहेली के जरिए हुई थी पहचान




एमजी रोड स्थित अपोलो टॉवर में काम करने वाली एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी ने रात में पार्किंग में रोककर उसका हाथ पकड़ लिया और जबरदस्ती बात करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसे धमकाया भी। तुकोगंज पुलिस ने आरोपी यश सोलंकी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पार्किंग में रोका, हाथ पकड़कर खींचा पीड़िता ने बताया कि वह अपोलो टॉवर की एक कॉस्मेटिक्स शॉप में काम करती है। उसकी पहचान सहेली के माध्यम से यश से हुई थी, लेकिन बाद में वह गलत तरीके से बात करने लगा। रविवार रात करीब 9 बजे काम खत्म कर जब वह घर जाने के लिए निकली, तो आरोपी ने पार्किंग में उसे रोक लिया। उसने हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींचा और जबरदस्ती बात करने की कोशिश की। ‘शादी करो, नहीं तो नौकरी नहीं करने दूंगा’ पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है। उसने यह भी कहा कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह उसे नौकरी नहीं करने देगा। किसी तरह युवती वहां से हाथ छुड़ाकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। 12 साल की बच्ची से मारपीट, 5 पर केस माणिक बाग इलाके में मामूली विवाद बना कारण, बीच-बचाव करने पहुंची थी बच्ची जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों—शाहरुख, मोईज, मोईन, फरहान और भेयू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, माणिक बाग क्षेत्र में रहने वाले एक रिटायर्ड नगर निगम कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई है। घर के बाहर गंदगी फेंकने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान जब 12 साल की बच्ची अपने दादा का पक्ष रखने पहुंची, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *