इछावर में महिला ने घर सामान फेंका, परिजनों पर हमला:वीडियो सामने आया, ससुर-देवर पुलिस के पास पहुंचे, बोले- वो हमें मार डालेगी




सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र से एक महिला द्वारा घर में उत्पात मचाने और परिजनों पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें महिला घर का सामान तोड़ती और पत्थरों से हमला करती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, महिला ने पहले घर के सामान में जमकर तोड़फोड़ की और इसके बाद अपने ही परिवार के लोगों पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस घटना के बाद परिवार के सदस्य दहशत में हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। महिला के देवर और ससुर ने पुलिस से की शिकायत
महिला के देवर और ससुर ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित मुंशीलाल ने इछावर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बहू लगातार मारपीट कर रही है और घर में उत्पात मचा रही है। परिजनों का कहना है कि वे इस समय डर के साए में जी रहे हैं। शनिवार को महिला के देवर और ससुर थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत के साथ वीडियो सबूत के तौर पर दिखाया। मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी जा चुकी है। इछावर थाना पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *