सीकर के खाटूश्यामजी में एक बुजुर्ग आदमी ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को दिए इंटरव्यू में कई जातिसूचक गालियां दी। जब सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर हुआ तो SC-ST की धाराओं में खाटूश्यामजी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आभावास के वार्ड 4 निवासी मुकेश कुमार मौर्य ने बताया- सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है। इसमें शिंभू शर्मा नाम का आदमी अनुसूचित जाति और जनजाति को सामूहिक रूप से जातिसूचक गालियां देकर अपमानित कर रहा है। इस वीडियो को बनाने वाला आभावास का रहने वाला उमेश कुमावत है। सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद समुदाय में आक्रोश है। मांग की जा रही है कि आरोपियों को गिरफ्तार करके कड़ी सजा दी जाए। अन्यथा संपूर्ण भारत में जनआंदोलन किया जाएगा।
Source link