उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में नाबालिग से छेड़छाड़:पिता के इलाज के लिए अस्पताल आई थी, कर्मचारी को किया डिटेन




उदयपुर के एमबी अस्पताल परिसर के सुलभ कॉम्पलेक्स में नाबालिग के साथ छेड़छाड का गंभीर मामला सामने आया है। नाबालिग के पिता अस्पताल में एडमिट हैं। वह अपने की देखभाल की यहां रूकी हुई थी। ना​बालिग जब नहाने के लिए वहां गई थी, सुलभ कॉम्पलेक्स के कर्मचारी ने उसके कर्मचारी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। हाथीपोल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौका निरीक्षण के लिए पुलिस ने मौका स्थल का भी मुआयना किया। आरोपी सुलभ कॉम्पलेक्स में लंबे समय से काम कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *