उदयपुर में बुजुर्ग को धोक देकर सोने की चेन छीनी-VIDEO:दुकानदार के साथ बाइक सवार बदमाशों ने की थी वारदात, पुलिस ने देखे CCTV




उदयपुर में एक चाय की होटल चलाने वाले बुजुर्ग दुकानदार को धोक देकर बदमाशों ने गले से चेन छीन ली। इसके बाद आरोपी बाइक पर बैठ हेलमेट पहनकर भाग गए। इस संबंध में प्रताप नगर पुलिस थाने में पीड़ित वालूराम डांगी (60) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसका एक सीसीटीवी भी सामने आया है। शहर के पुरोहितों की मादड़ी क्षेत्र में 9 अप्रेल की शाम 4:54 बजे यह वारदात हुई। पुरोहितों की मादड़ी रोड नंबर 4 पर वालूराम डांगी चाय की दुकान संचालित करते हैं। वे दुकान के पीछे गली स्थित घर में दोपहर में आराम करने गए थे।इसके बाद शाम को जैसे ही दुकान पर आए। इस बीच बाइक सवार दो युवक आए और उनसे बात करने लगे। दोनों युवक आसपास मंदिर को लेकर कुछ पूछ रहे थे। इस बीच एक युवक ने झुक कर उनको धोक ​दिया और उसने उठते समय उनके गले से दो तोले की सोने की चेन छीन ली। चेन तोड़ते ही बाइक पर भागे
वालूराम ने बताया- चेन तोड़ने के बाद उस युवक ने हेलमेट पहना और बाइक पर बैठा और भाग गए। बुजुर्ग पीछे-पीछे दौड़ा और शोर मचाया, लेकिन वे मुख्य सड़क होकर भाग गए। इस बीच लोग भी दौड़े, लेकिन बाइक सवार वहां से निकल गए। इधर, प्रताप नगर पुलिस ने मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मादड़ी अंडरपास से लेकर गली नंबर चार तक की मुख्य सड़क से लेकर कानपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर दोनों तरफ लगे सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार को खंगाले हैं। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज सामने आए, लेकिन उसमें भागते युवकों का चेहरा साफ नहीं दिख रहा। उसमें बुजुर्ग के दौड़ते हुए ही दिख रहा है। घटना के बाद इस क्षेत्र में पुलिस अनुसंधान में जुटी है। ये खबर भी पढ़ें… एसपी बोलीं-जो कुछ नहीं करते,लेकिन खूब पैसे कमा रहे,हमें बताएं:बेटियों को परेशान करने वाले के बारे में वॉट्सएप करें, पुलिस नहीं छोड़ेगी आपके यहां पर कोई तेज बाइक चलाता हो। कॉलेज या स्कूल के पास लड़कियों को परेशान करता है। काम कुछ नहीं और खूब पैसा कमा रहा है तो हमें बताएं। गलत काम करने वालों को पुलिस नहीं बख्शेगी। यह बात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IPS) की अधिकारी उदयपुर एसपी डा. अमृता दुहन ने उदयपुर के गोगुंदा कस्बे में जनता से कहीं। उन्होंने कहा- जनता अपराध से जुड़ी कोई भी सूचना हो उनके सीयूजी नंबर पर वॉट्सएप करें वो सख्त कार्रवाई की जाएगी। (पूरी खबर पढ़े)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *