उदयपुर में भाजपा के स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम:IIM उदयपुर के छात्रों ने ग्लोबल मुद्दों पर रखे विचार, राजकुमार हिंगड़ बने अध्यक्ष, कुणाल को अवॉर्ड




भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर भाजपा शहर जिला उदयपुर द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। तीन दिवसीय कार्यक्रमों के अंतर्गत मंगलवार को विभिन्न मोर्चों एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल ने सेवा, स्वच्छता एवं जनसंपर्क से जुड़े आयोजन किए। आयोजन में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रमोद सामर, महामंत्री पारस सिंघवी, संयोजक दिग्विजय श्रीमाली, प्रकाश अग्रवाल मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया- सत्र में सभी मोर्चों द्वारा निर्धारित स्थानों पर स्वच्छता एवं सेवा अभियान चलाए गए। अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी देवेंद्र साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अख्तर सिद्दीकी और इरशाद चैनवाला के नेतृत्व में मुखर्जी चौक क्षेत्र में स्वच्छता कार्यक्रम कर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। OBC मोर्चा द्वारा गुलाब बाग स्थित कमल तलाई बावड़ी की साफ-सफाई की गई। युवा मोर्चा ने बस स्टैंड पर स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पंवार, राजेश अग्रवाल, मनोज साहू आदि उपस्थित रहे। आईआईएम उदयपुर के छात्रों ने ग्लोबल मुद्दों पर रखे विचार बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी का एनुअल प्रोग्राम हर्मीस डायलॉग 6.0’ का आयोजन किया गया। इसमें संयुक्त अरब अमीरात, भारत, इंडोनेशिया, ब्राजील, रूस, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, चीन, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान सहित 12 देशों के प्रतिनिधियों ने प्रतिनिधित्व किया। फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट,नेशनल इंश्योरेंस अकादमी, आईआईएम उदयपुर,आईआईएम रोहतक, बिमटेक, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स,आईआईटी पटना, इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट और एनआईए पुणे जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से फाइनलिस्ट प्रतिभागी शामिल थे। जूरी पैनल में भारत सरकार के पूर्व कॉमर्स सेक्रेटरी राजीव खेर (रिटायर्ड आईएएस) और कन्फेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के इंटरनेशनल ट्रेड पॉलिसी के चीफ एडवाइजर सुमंत चौधुरी (रिटायर्ड आईएएस) शामिल रहे। बिमटेक की डायरेक्टर, डॉ. प्रबीना राजिब ने कहा कि ग्लोबल एनर्जी सिक्योरिटी को केवल सप्लाई तक सीमित नहीं देखा जा सकता, बल्कि इसमें तकनीकी प्रगति, ट्रेड पॉलिसीज़ और महत्वपूर्ण मिनरल्स पर बढ़ती निर्भरता जैसे पहलू भी शामिल हैं। उदयपुर शहर में रहने वाले हिंगड़ परिवार जुटे, राजकुमार नए अध्यक्ष हिंगड़ परिवार संस्थान, उदयपुर स्नेह मिलन एवं पारिवारिक स्नेह भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भैरव बाग रिज़ॉर्ट में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के पदाधिकारियों ने किया। नवकार मंत्र व मंगलाचरण का पाठ आशा, हंसा, शुभा, शीला और रेणु हिंगड़ ने किया। संस्थान के अध्यक्ष पारस हिंगड़ ने स्वागत उद्बोधन दिया। सह सचिव नितिन हिंगड़ द्वारा विगत बैठक की कार्रवाई का विवरण प्रस्तुत किया गया तथा कोषाध्यक्ष ललित हिंगड़ द्वारा संस्थान की आय-व्यय की जानकारी दी। 80 वर्ष से अधिक सदस्यों का सम्मान कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ सदस्य समाजसेवी गणपत सिंह का सम्मान किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में गत दो वर्षों मे उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले संस्थान परिवार के सदस्यों एवं बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इसमें दक्ष हिंगड़, रूचि हिंगड़ और अमिषा हिंगड़ शामिल है। नई कार्यकारिणी का इस दौरान घोषणा की गई। इसमें संरक्षक भंवरलाल हिंगड़ और गणपत सिंह हिंगड़, अध्यक्ष राजकुमार हिंगड़, उपाध्यक्ष प्रकाश हिंगड़ और दीपक हिंगड़, सचिव मुकेश गणपत सिंह हिंगड़, संयुक्त सचिव नितिन हिंगड़ और कोषाध्यक्ष ललित कुमार हिंगड़ चुने गए। नव मनोनीत अध्यक्ष राज कुमार हिंगड द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया गया। कुणाल चौधरी ‘टॉर्चबेयरर’ अवॉर्ड से सम्मानित हुए युवा प्रोफेशनल कुणाल चौधरी को प्रतिष्ठित ‘टॉर्चबेयरर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्थान द्वारा केवल शीर्ष 5% छात्रों को उनके उत्कृष्ट योगदान, नेतृत्व क्षमता एवं संस्थान के विकास में सक्रिय भूमिका के लिए प्रदान किया जाता है। भारत के अग्रणी प्रबंधन संस्थान इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी), हैदराबाद से एमबीए डिग्री प्राप्त करने के साथ-साथ कुणाल को यह सम्मान प्रदान किया गया। हैदराबाद में हुए समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर व्हार्टन स्कूल, यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया की डीन एरिका एच. जेम्स मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में आईएसबी के डीन प्रो. मदन पिल्लूटला, प्रो. रामाभद्रन तिरुमलाई एवं प्रो. दीपा मणि भी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *