एमडी तस्करी के दो फरार आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने एक से तलाशी के दौरान बरामद किया धारदार हथियार, 5-5 हजार रुपये के थे इनामी




प्रतापगढ़ पुलिस ने नारकोटिक्स विंग इंदौर के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उन्हें अवैध धारदार हथियारों के साथ पकड़ा है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत की गई। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्रसिंह जौधा और पुलिस निरीक्षक शिवलाल मीणा के नेतृत्व में टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया। एमडी तस्करी के मामले में वांटेड था पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में पहला नाम हीरालाल पुत्र नाथुलाल मीणा निवासी देवल्दी, थाना अरनोद, जिला प्रतापगढ़ का है। वह नारकोटिक्स सैल इंदौर में 25 सितंबर 2024 को दर्ज एक मामले में वांछित था। इस प्रकरण में अमन शर्मा को 121 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसमें जांच के दौरान हीरालाल की संलिप्तता सामने आई थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए नारकोटिक्स सैल इंदौर की टीम ने कई बार दबिश दी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक, नारकोटिक्स विंग इंदौर ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस को 8 अप्रैल 2026 को सूचना मिली, जिसके आधार पर उसे चीकट घाटा क्षेत्र से एक अवैध धारदार हथियार (छुरी) के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। प्रहलाद भी एमडी तस्करी केस में था फरार दूसरा गिरफ्तार आरोपी प्रहलाद पुत्र अमृतलाल खारोल निवासी पडुनी, थाना अरनोद है। वह भी नारकोटिक्स सैल इंदौर में दर्ज एक अन्य एनडीपीएस मामले में वांछित था। यह मामला 23 अक्टूबर 2024 को महावीर खारोल की 180 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तारी से जुड़ा हुआ था। जांच के दौरान प्रहलाद की भूमिका सामने आई थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए भी नारकोटिक्स सैल इंदौर की टीम ने कई बार दबिश दी, लेकिन वह लगातार पुलिस से बचता रहा। घोडाघाटा से हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी पुलिस महानिरीक्षक, नारकोटिक्स विंग इंदौर ने प्रहलाद पर भी पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस को 8 अप्रैल 2026 को सूचना मिली, जिसके बाद उसे घोडाघाटा क्षेत्र से एक अवैध धारदार हथियार (छुरी) के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *