औरंगाबाद में बस और हाइवा की जोरदार टक्कर:20 से ज्यादा यात्री घायल, पुलिस ने इलाज के लिए पहुंचाया अस्पताल




औरंगाबाद में तेज रफ्तार हाइवा ने सामने से यात्री बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में करीब 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र के सुही मोड़ के पास अंबा नबीनगर रोड की है। घायलों की पहचान अंकोड़ा गांव निवासी प्रमोद साव (80), वर्मा गांव निवासी अजय मेहता की पुत्री अंजली कुमारी(20), मथुरापुर गांव निवासी सत्येंद्र यादव की पुत्री बेबी कुमारी (18), अवधेश यादव की पुत्री अंशु कुमारी, पटना के विजय प्रसाद के पुत्र सौरभ कुमार (40), टंडवा के काला पहाड़ तेंदुआ निवासी ब्रिज किशोर पासवान की पत्नी मंजू देवी (40), मनीष साव की पत्नी निक्की देवी के तौर पर हुई है। इसके अलावा मंझउली गांव के सरजू मेहता का पुत्र प्रिंस कुमार (18), पोल गांव के उपेंद्र मेहता की पुत्री नेहा कुमारी(18), बिशनपुर गांव के राजमोहन पासवान का पुत्र शंकर पासवान(45), संडा पर गांव निवासी उदय राम के पुत्र राजू कुमार(19), सैदपुर नौघड़ा गांव निवासी मोहम्मद शरीफ अंसारी की पुत्री हिना परवीन( 18) भी शामिल है। अन्य घायलों की पहचान नहीं हुई है। बस में 50 लोग शामिल थे बताया जा रहा है कि बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। बस औरंगाबाद से अंबा होते हुए नबीनगर की ओर जा रही थी। इस दौरान सुही मोड़ के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बस में जोरदार टक्कर मार दिया।
जिसके कारण यात्रियों को गंभीर चोटें आईं हैं। घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। काफी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को आनन-फानन में कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों में इस घटना से नाराजगी स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस हाइवा की टक्कर यात्री बस से हुई है, उस पर फ्लाई ऐश लोड था। जो एनटीपीसी से लाया जा रहा था। एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों की मानें तो यहां पर स्पीड पर कोई लगाम नहीं है। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *