औरंगाबाद में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कार्पियो ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी अनुसार गुरारू थाना क्षेत्र के महुली गांव से एक बारात स्कार्पियो से धंधवा गांव जा रही थी। इस दौरान गोरडीहा के पास सामने से आ रहे ट्रक से स्कार्पियो की सीधी भिड़ंत हो गई। घटना रफीगंज-गयाजी मुख्य मार्ग की है। तीन लोगों की हालत गंभीर मृतक की पहचान गयाजी के बिगहा निवासी लक्ष्मण यादव(55) के तौर पर हुई है। घायलों में महुली गांव निवासी जाहिद हुसैन (56), मो. मिनहाज (60), मो. फरीद(60), रफीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी मो. रबानी (65), भैसासुर गांव निवासी सामदानी (60) और मो. जमील (57) शामिल है। ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी की मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
Source link