औरैया में व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर, मौत:सड़क पर पैदल जा रहा था, जनेतपुर हाईवे पर तिंकू दा ढाबा के सामने हादसा




औरैया जनपद के कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना जनेतपुर नेशनल हाईवे के किनारे, तिंकू दा ढाबा के सामने हुई, जहां एक मोटरसाइकिल ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। पुलिस को घटना की सूचना रात लगभग 9 बजे मिली। जांच में मृतक की पहचान नारायणपुर निवासी इसरार उर्फ टैनी (लगभग 50 वर्ष), पुत्र मो. सफी के रूप में हुई। इसरार हाईवे किनारे बाजार में बड़ी गाड़ियों में ग्रीसिंग का काम करते थे। इसरार सड़क पर पैदल जा रहे थे कि तभी इटावा से कानपुर की ओर जा रही अज्ञात मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल इसरार को 50 शैय्या अस्पताल, औरैया लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी चालक की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *