कंटेनर पलटने से कार दबी, पिता-पुत्र की मौत:पुलिस ने जेसीबी से शवों को बाहर निकलवाया; नोख-भीकमपुर मार्ग पर हुआ हादसा




फलोदी में एक कंटेनर और सामने से आ रही कार के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा शाम करीब सात बजे, नोख गांव के पास हुआ। फलोदी एसपी सतनाम सिंह ने बताया- यह हादसा नोख से भीकमपुर की ओर जा रहे एक कंटेनर और सामने से आ रही कार के बीच भिड़ंत की वजह से हुई। भिड़ंत के बाद कंटेनर अचानक पलट गया और कार उसके नीचे दब गई। कार सवार भीकमपुर से नोख की ओर जा रहे थे। कार्यवाहक थानाप्रभारी मांगीलाल ने बताया- कार में नोख निवासी श्यामपाल सिंह और उनके 13 वर्षीय पुत्र आशुपाल सिंह सवार थे। श्यामपाल सिंह अपने परिवार के साथ जयपुर में रहते थे, लेकिन नोख में भी उनका आवास है और वे समय-समय पर गांव आते रहते थे। वे कुछ दिन पहले ही जयपुर से नोख आए थे। हादसे के कारण सड़क पर भीषण जाम लग गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद कार्यवाहक थाना प्रभारी मांगीलाल मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। जेसीबी बुलाकर कंटेनर को हटाया गया और कार के अंदर सवार दोनों मृतक पिता-पुत्र की पहचान की गई। पुलिस जांच और कार्रवाई पुलिस ने मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। एसपी सतनाम सिंह ने बताया कि डीएसपी अचल सिंह देवड़ा भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं और हादसे की वजहों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *