कटिहार में रोड एक्सीडेंट पर प्रशासन अलर्ट:ब्लैक स्पॉट मार्क करने को टीम गठित, नेशनल हाईवे पर दुर्घटना के बाद एक्शन




कटिहार में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। हाल ही में कोढ़ा थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित फुलवरिया बासगाड़ा के पास बस और पिकअप की टक्कर में 13 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया है। इस घटना के बाद कटिहार के पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि सड़क हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया है। इस टीम में पुलिस पदाधिकारी और ट्रैफिक डीएसपी भी शामिल हैं। टीम दुर्घटना स्थलों का निरीक्षण (स्पॉट विजिट) करेगी पुलिस अधीक्षक चौधरी ने आगे बताया कि यह टीम दुर्घटना स्थलों का निरीक्षण (स्पॉट विजिट) करेगी। इस निरीक्षण में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम को भी बुलाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य उन ‘ब्लैक स्पॉट’ की पहचान करना है, जहां अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाना प्रशासन का लक्ष्य प्रशासन का लक्ष्य इन चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाना है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन की इस पहल से जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क हादसों में कमी लाने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *