कनाडा में पेट्रोल पंप से गाड़ियों में भर दिया पानी:पंजाबी मूल के व्यक्ति का पंप सील, 15 गाड़ियां खराब, 50 फीसदी से ज्यादा पानी निकला




कनाडा के ओंटारियो के एलमवेल में गाड़ियों में पेट्रोल की जगह पानी भरने पर पंजाबी मूल के व्यक्ति का पेट्रोल पंप सील कर दिया गया। 1 महीने से पेट्रोल पंप की जांच चल रही है। पंप मालिक का कहना है कि ये सब गलती से हुआ है। मुझे नहीं पता कि कैसे पानी आ गया।
लोगों के कमेंट के बाद से पंप मालिक सुखविंदर कंधोला ने कहा कि गाड़ियां खराब होने के बाद क्लेम के लिए लोग उनको परेशान कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उल्टा सीधा कह रहे हैं जिससे वह बहुत परेशान हैं। बता दें कि यहां से पेट्रोल और डीजल भरवाने वाले लगभग 18 ग्राहकों की गाड़ियां कुछ ही किलोमीटर चलकर बंद हो गईं।
जांच में पाया गया कि पेट्रोल में 50% से अधिक पानी मिला हुआ था, जिससे इंजन हाइड्रोलिक लॉक हो गए और लोगों को 4 लाख रुपए तक के रिपेयर बिल का सामना करना पड़ा।
लोगों की शिकायतों के बाद टेक्निकल स्टैंडर्ड्स एंड सेफ्टी अथॉरिटी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्टेशन को बंद कर दिया है। स्टेशन मालिक सुखविंदर कंधोला ने इसे अनजानी तकनीकी खराबी बताते हुए सोशल मीडिया पर हो रहे हेट कमेंट्स पर चिंता जताई है। जानें क्या है पूरा घटनाक्रम स्टेशन मालिक बोला-सबके लिए इंश्योरेंस क्लेम खोल दिया
लोगों की मांग के बाद कंपनी मालिक सुखविंदर कंधोला ने बताया कि वह 2018 से यह स्टेशन चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑटोमैटिक मॉनिटरिंग सिस्टम पानी का पता लगाने में विफल रहा। उन्होंने प्रभावित ग्राहकों से माफी मांगी है और अपनी इंश्योरेंस कंपनी के माध्यम से क्लेम सेटल करने की प्रक्रिया शुरू की है। मामले ने तब तूल पकड़ा जब मालिक ने एक इंटरव्यू में ऑनलाइन हो रहे रेसिज्म (नस्लवाद) और हेट कमेंट्स की शिकायत की। उन्होंने कहा कि इन कमेंट्स से उनका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। इसके जवाब में सोशल मीडिया (एक्स और रेडिट) पर लोग भड़क गए। ग्राहकों का तर्क है कि असली पीड़ित वे परिवार हैं जिनकी गाड़ियां खराब हुईं और जिनके पास रिपेयर के पैसे नहीं हैं, जबकि मालिक खुद को ‘विक्टिम’ के रूप में पेश कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *