कपूरथला में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर:जेसीबी से गिराए गए दो मकान, पंचायत की जमीन पर बनाया था, बीडीपीओ की कार्रवाई




कपूरथला के नडाला ब्लॉक विकास व पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) ने ग्राम पंचायत की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटा दिया है। जेसीबी मशीन की मदद से दो आरोपियों द्वारा बनाए गए घरों को ढहाकर जमीन ग्राम पंचायत को वापस दिलाई गई। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कपूरथला के एसएसपी और उनकी टीम मौके पर मौजूद रही। बता दे कि यह कार्रवाई गांव डोगरांवाल में की गई। पहले मामले में, मंगा निवासी डोगरांवाल ने ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा कर घर बना लिया था। बीडीपीओ नडाला ने उसे कब्जा हटाने के लिए समय दिया था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। प्रशासन ने अवैध निर्माण को किया ध्वस्त इसके बाद बीडीपीओ और सरकारी कर्मचारियों ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ढहा दिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी मंगा के खिलाफ पहले भी थाना सुभानपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पंचायत की जमीन पर कब्जा करके बनाया था घर इसी तरह, दूसरे मामले में परमजीत कौर निवासी डोगरांवाल ने भी पंचायती जमीन पर कब्जा कर घर बनाया था। प्रशासन ने इस घर को भी ढहाकर जमीन ग्राम पंचायत को वापस दिलाई। परमजीत कौर के खिलाफ भी थाना न्यू बारादरी जालंधर और थाना सुभानपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। मौके पर मौजूद एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *