कपूरथला के रायपुर अरायां गांव में एक ही दिन में दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि दोनों की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एक युवक को हिरासत में लिया है। डीएसपी करनैल सिंह ने बताया कि एक युवक की मौत के कारणों की जांच की जा रही है, जबकि दूसरे युवक को उसके साथी ले गए थे, जिन्होंने संभवतः उसे कोई नशीला पदार्थ दिया था। पुलिस ने इस संबंध में एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथी काम पर ले जाने के लिए आया तो हुई मौत की जानकारी गांव रायपुर अरायां निवासी दर्शन सिंह ने बताया कि बलबीर सिंह बिल्ला (35) नशे का आदी था। उसके माता-पिता और भाई का पहले ही निधन हो चुका था। उसकी बहन की शादी हो चुकी थी। वह अकेला रहता था। जब बलबीर का साथी उसे काम पर ले जाने आया तो दरवाजा नहीं खुला। वह दीवार फांदकर अंदर गया तो बलबीर का शव रसोई में पड़ा था। पास में सीरिंज व कुछ पुड़ियां मिलीं। उसका साथी शव को रसोई से बाहर ले आया। बेहोश मिली दूसरा युवक, अस्पताल ले जाने पर मौत इस घटना के कुछ घंटों बाद, एक और युवक की मौत की खबर सामने आई। गांव के सरपंच स्टीफन काला ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि शैली (30) पुत्र हंस राज गांव के टिब्बी पीर साइड में इंजेक्शन लगने के बाद बेहोश हो गया है। शैली को तुरंत सुभानपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव वालों में गुस्सा, नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि शैली की मौत भी नशे के कारण हुई है। इन घटनाओं के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन पर इलाके में चिट्टा (नशीले पदार्थ) की बेरोकटोक बिक्री जारी रहने का आरोप लगाया, जिससे युवा पीढ़ी के बर्बाद होने की चिंता व्यक्त की। गांववालों ने मांग की है कि नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए और इलाके में चल रहे नशे के धंधे को तुरंत रोका जाए।
डीएसपी बोले दोस्त द्वारा नशा देने की आशंका इस बीच ढिलवां के SHO दलविंदरबीर सिंह की अगुवाई में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी करनैल सिंह ने बताया की शैली राम के युवक को उसके कुछ दोस्त लेकर गए थे, जिन्होंने उसको नशे का इंजेक्शन देने का अनुमान है। पुलिस ने एक युवक सावन को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।
Source link