कपूरथला में बिहार पुलिस का छापा:जालसाजी के मामलों में व्यापारी दंपति काबू; ट्रांजिट रिमांड पर पटना ले जाएगी पुलिस




कपूरथला में बिहार पुलिस की एक टीम ने एक व्यापारी दंपति को हिरासत में लिया है। इन पर पटना के रूपसपुर थाने में जालसाजी के चार मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ASCO कंपनी से जुड़े अनिल कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी सविता गुप्ता के रूप में हुई है। डीएसपी सब डिवीजन शीतल सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। यह गिरफ्तारी पटना की रूपसपुर पुलिस द्वारा अदालत से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर की गई है। दंपति के खिलाफ बिहार के पटना स्थित रूपसपुर थाने में जालसाजी के चार मामले दर्ज हैं। आरोपियों को पटना लेकर जाएगी पुलिस डीएसपी सब डिवीजन शीतल सिंह ने बताया कि बिहार पुलिस की टीम में रूपसपुर थाने के एएसआई इमरान अली समेत सात पुलिस अधिकारी शामिल थे। टीम ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामलों से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए और उन्हें हिरासत में ले लिया। बिहार पुलिस अब आरोपियों को अदालत में पेश करेगी और ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ पटना ले जाएगी। कपूरथला पुलिस ने इस कार्रवाई में बिहार पुलिस को पूरा सहयोग दिया है। मामले की आगे की जांच और आरोपियों से पूछताछ जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *