कपूरथला में बेकाबू होकर पलटा ट्रोला:टायर फटने से हादसा, दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज, स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को निकाला बाहर




कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी सब-डिवीजन में तलवंडी चौधरियां रोड पर एक सड़क हादसा हुआ। जहां मुकेरियां से फिरोजपुर बजरी लेकर जा रहा एक ट्रोला का टायर फटने के कारण बेकाबू होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। बता दे कि यह हादसा गांव मुकट राम वाला के सामने गुरुद्वारा टक्कर साहिब के पास हुआ। जहां बेकाबू ट्रोला पहले सड़क किनारे पेड़ से टकराया और फिर पलट गया। इस दौरान वाहन को भारी नुकसान पहुंचा, हालांकि ड्राइवर बिंदर सिंह सुरक्षित बच गए। टायर फटने से हादसा ड्राइवर बिंदर सिंह ने बताया कि वह मुकेरियां से बजरी लेकर फिरोजपुर जा रहे थे। तलवंडी चौधरियां के पास पहुंचने पर अचानक ट्राले का टायर फट गया, जिससे वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, टायर फटने की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में हलचल मच गई। घटना के तुरंत बाद राहगीर मदद के लिए पहुंचे और ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *