कपूरथला सीआईए स्टाफ की टीम ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के कब्जे से 840 लीटर अवैध शराब और एक बोलेरो गाड़ी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीआईए इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि आरोपी से अवैध शराब की सप्लाई चेन को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। इससे कई अहम खुलासे होने की संभावना है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीआईए के एएसआई जसवीर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ शेखूपुर के नजदीक गश्त पर थे। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर शेखूपुर से आगे प्रीत प्लाजा के नजदीक नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान वरिंदर सिंह पुत्र प्यारा सिंह, निवासी गांव लक्खन खोले को बोलेरो गाड़ी (PB-08-CH-9499) सहित काबू किया गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक के ड्रमों में रखी 840 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी जल्द पहुंचने की संभावना है।
Source link