[ad_1]
मुरैना की इस्लामपुरा बस्ती में गुरुवार दोपहर मस्जिद के पास स्थित पप्पू राठौर के कबाड़े के गोदाम में अचानक आग लग गई। रिहायशी इलाके में आग लगने से आसपास के घरों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई और भगदड़ मच गई।सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने संकरी गलियों के कारण एक पड़ोसी के घर से पाइप ले जाकर आग पर काबू पा लिया है और पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, इस्लामपुरा इलाके में मस्जिद के पास पप्पू राठौर का कबाड़े का गोदाम है। यह गोदाम पूरी तरह से रिहायशी इलाके के बीच स्थित है। गोदाम में अचानक आग लगने से आसपास के मकानों में रहने वाले लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर भाग कर निकले, जिससे इलाके में भगदड़ की स्थिति बन गई। इसके बाद तत्काल दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गई। संकरी गलियों के कारण मुश्किल से पहुंची दमकल इस्लामपुरा एक पुरानी बस्ती है, जिसके कारण यहां की गलियां काफी संकरी हैं। संकरी गालियां होने और रिहायशी इलाके में गोदाम स्थित होने के कारण दमकल वाहन को वहां पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दमकल की गाड़ी मुश्किल से मौके पर पहुंच सकी। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पड़ोस वाले घर में चढ़कर वहां से दमकल की पाइप ले जाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल के सीनियर चालक ने कहा- पुरानी बस्ती में होती है परेशानी दमकल के सीनियर चालक रामजीवन उपाध्याय के अनुसार, “इस्लाम पुरा इलाके में कबाड़ा गोदाम में आग लगने की सूचना मिली तो मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। पुरानी बस्ती है इसलिए थोड़ा परेशानी होती है। अब आग पर पड़ोसी के घर पर पहुंच आग बुझाई।” फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
[ad_2]
Source link