करौली में अवैध देसी कट्टा, कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार:पुलिस को देख जंगल की ओर भाग रहा था, घेराबंदी कर पकड़ा




करौली की लांगरा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर लांगरा थाना पुलिस की टीम फूटा सोराहा तिराहा पहुंची थी। वहां एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत न कर पाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमन मीना (43) के रूप में हुई है, जो करौली जिले के मामचारी थाना क्षेत्र स्थित चरी का हार का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में लांगरा थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *