नकोदर (नूरमहल) विधानसभा क्षेत्र के गांव रंगरां में शिरोमणि अकाली दल (बादल) को आज उस समय और मजबूती मिली, जब वरिष्ठ अकाली नेता और गायक केएस मखन के नेतृत्व में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित विभिन्न दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी पार्टियां छोड़कर अकाली दल का दामन थामा। इस अवसर पर केएस मखन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल को ही वोट दिया जाना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अकाली दल का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। मखन ने गांववासियों को आश्वासन दिया कि गांवों के विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सरदार प्रकाश सिंह बादल ने अपने कार्यकाल में विकास कार्यों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, उसी तरह सरदार सुखबीर सिंह बादल भी इन कार्यों को सबसे पहले पूरा करेंगे।
Source link