पाली में रविवार को ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत जिला कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक हुई। जिला कांग्रेस मुख्यालय पर बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने की। बैठक में जिलेभर से ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पर पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव टालकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हार के डर से स्थानीय निकाय व पंचायतीराज चुनाव टाल रही है और ‘वन स्टेट-वन इलेक्शन’, परिसीमन और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट का हवाला देकर लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने न्यायालय के आदेशों की अवहेलना को भी अनुचित बताया। बोले- लोकतंत्र की मजबूती के लिए समय पर चुनाव जरूरी
इस मौके पर विधायक भीमराज भाटी और प्रदेश कांग्रेस सचिव डिंपल कंवर ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए समय पर चुनाव जरूरी हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, चुनीलाल चाड़वास और विधानसभा प्रभारी मकसूद अहमद ने कहा कि कठिन समय में पार्टी के साथ खड़े रहने वाले कार्यकर्ताओं को भविष्य में संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अभियान के तहत आगामी दिनों में ग्राम पंचायतों और शहर के वार्डों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें जनसमस्याओं को उठाया जाएगा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई ने कहा कि पाली नगर निगम का कार्यकाल नवंबर 2024 में समाप्त हो चुका है, लेकिन अब तक चुनाव नहीं करवाए गए हैं, जिससे विकास कार्य ठप पड़े हैं और जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यक्रम के दौरान महावीर सिंह सुकरलाई, नीलम बिड़ला, गोरधन देवासी, करणसिंह मेड़तिया सहित कई वक्ताओं ने आयोजन की सराहना की। मंच संचालन जोगाराम सोलंकी ने किया। ये रहे मौजूद
बैठक में पीराराम पटेल, सुमित्रा जैन, भेरूसिंह सोनाणा, मेहबूब टी, जीवराज बोराणा, प्रकाश सांखला, आनंद सोलंकी, राकेश चौहान, सुनील बैरवा, भंवर राव, एडवोकेट असलम चितारा, नेहपाल सिंह पावा, गुलाबसिंह गिरवर, सुभाष मेवाड़ा, यशपाल सिंह शिवतलाव, महेश परिहार, श्रवणसिंह बिठूड़ा, मांगीलाल सीरवी, साबिर अशरफी, रतन उदेश, दलवीरसिंह चौहान, अमराराम पटेल, गोरधन प्रजापत, राकेश रेखराज मेवाड़ा, नागेंद्र सिंह गुजर्र, मंगलाराम पटेल, मांगूसिंह दूदावत, जीसान अली रंगरेज, रिजवान चढ़वा, बाबूलाल बंजारा, वजाराम गरवलिया, फुटरमल सुथार, सुरेश देवासी, प्रह्लाद कंडारा, भरत बाला, मनोहर सिंह जवाली, ललित बामनिया, अनिल सिंह राजपुरोहित, सरस्वती देवी, रशीदा बानो, लोकेश गोस्वामी, खीमाराम मेघवाल सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Source link