नमस्कार, कानपुर में आज (गुरुवार) की बड़ी खबरें…रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने नशे में फास्ट फूड दुकानदार को कार से टक्कर मार दी। उसे बोनट पर फंसाकर करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। विरोध करने पर उसने कार मोड़कर वहां मौजूद लोगों को कुचलने की कोशिश की। हादसे में दुकानदार ध्रुमित का पैर टूट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की। घटना 4 अप्रैल को चकेरी के सजारी की है। इसका वीडियो सामने आया है। अरौल थाना क्षेत्र के रौगांव गांव में पति ने शराब के लिए 1200 रुपए में सिलेंडर गिरवी रख दिया। पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी। वापस आई तो घर में सिलेंडर नहीं मिला। पूछने पर पति ने पूरी बात बताई। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…।
Source link