किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी:हरदा से आरोपी गिरफ्तार, संगठित गिरोह के शक पर जांच तेज

[ad_1]


रीवा में इलाज के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। किडनी ट्रांसप्लांट कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 56 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को हरदा जिले से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, अशोक नगर तरहटी निवासी दिलीप कुमार सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने पर डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात प्रियांशू पवार उर्फ आयुष पवार से हुई। आरोपी ने खुद को जानकार बताते हुए भोपाल के एक निजी अस्पताल में ट्रांसप्लांट कराने का भरोसा दिलाया। विश्वास में लेकर आरोपी ने अलग-अलग समय पर इलाज और प्रक्रिया के नाम पर रकम मांगनी शुरू की। धीरे-धीरे पीड़ित से 56 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए गए। बार-बार पैसों की मांग से शक गहराया तो जांच में ठगी का खुलासा हुआ। थाना प्रभारी श्रृंगेश राजपूत ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और हरदा से उसे दबोच लिया। फिलहाल आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि मामला किसी संगठित गिरोह से जुड़ा हो सकता है, जिसमें और लोग भी शामिल हो सकते हैं। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इलाज या किसी भी जरूरी काम के नाम पर बड़ी रकम देने से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *