किशनगंज के तत्कालीन SDPO गौतम कुमार पहुंचे पटना EOU दफ्तर:सिलीगुड़ी में नई संपत्ति का खुलासा, महिला मित्र के नाम पर मकान; दस्तावेजों के साथ बुलाया




किशनगंज के तत्कालीन एसडीपीओ गौतम कुमार की भ्रष्टाचार मामले में मुश्किलें बढ़ गई हैं। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने उन्हें पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक नई संपत्ति का खुलासा होने के बाद शुक्रवार को पूछताछ के लिए फिर तलब किया है। सिलीगुड़ी में दो मंजिला मकान का खुलासा EOU की जांच के दौरान एक बेहद ही चौंकने वाला खुलासा हुआ था। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में गौतम कुमार के एक दो मंजिला मकान है। यह मकान उनकी महिला मित्र शगुफ्ता शमीम के नाम पर बागडोगरा निबंधन कार्यालय से जुलाई 2025 में पंजीकृत कराया गया था। इस नई संपत्ति के खुलासे के बाद EOU ने उन्हें दोबारा बुलाया है। हालांकि, EOU की टीम ने इसकी पुष्टि की थी की मकान का असली मालिक गौतम कुमार ही है। पहले भी हो चुकी है लंबी पूछताछ इससे पहले सोमवार को गौतम कुमार EOU दफ्तर पहुंचे थे, जहां उनसे करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई थी। इस पूछताछ के बाद बिहार सरकार ने कार्रवाई करते हुए गौतम कुमार को निलंबित कर दिया था। दस्तावेजों के साथ पेश होने का निर्देश शुक्रवार को गौतम कुमार को दस्तावेजों के साथ EOU के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है। उम्मीद है कि इस पूछताछ के बाद भ्रष्टाचार मामले में कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *