हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पहली बार राज्य स्तर पर मनाए जाने वाले बैसाखी महोत्सव ड्रोन शो के साथ नई पहचान बनाएगा। महोत्सव में एक साथ रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाई जाएगी। केडीबी मेला ग्राउंड में कल सीएम नायब सिंह सैनी महोत्सव की शुरुआत करेंगे। इस दौरान सीएम सैनी परम्परागत संस्कृति का निर्वहन करते हुए पतंग भी उड़ाएंगे। उनके लिए स्पेशल 6 फीट की रंग बिरंगी पतंग तैयार की गई है। खास बात यह है कि बैसाखी महोत्सव पर हरियाणा सांस्कृतिक विरासत का मंच सजा है। इस 2 दिवसीय महोत्सव को हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग और जिला प्रशासन की तरफ से मनाया जा रहा है। आज DC विश्राम कुमार मीणा ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारी का जायजा लिया। मुख्यमंत्री होंगे मुख्यातिथि DC विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कल सीएम नायब सिंह सैनी बैसाखी महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे महोत्सव में लगाए जाने वाले स्टॉल देखेंगे। बैसाखी पर पतंग उड़ाने के लिए बनाए गए विशेष स्टॉल बनाया गया है। यहां से सीएम सैनी कल पतंग भी उड़ा सकते हैं। सीएम सिख सांस्कृतिक धरोहर प्रदर्शनी को भी देखेंगे। कई तरह की प्रतियोगिताएं होंगी DC ने कहा कि महोत्सव में कुश्ती दंगल, सर्कल कबड्डी, हरियाणवी स्टाइल पगड़ी, दस्तारबंदी, गतका समेत कई तरह की प्रतियोगिताएं होगी। इन प्रतियोगिताओं में 38 लाख रुपए से ज्यादा की इनामी राशि बांटी जाएगी। दंगल में राज्य के समस्त जिलों से महिला और पुरुष पहलवान हिस्सा लेंगे। दंगल में लगभग 200 मुकाबले होंगे। लखविन्द्र वडाली सजाएंगे नाइट बैसाखी महोत्सव में कल शाम 7 बजे प्रसिद्ध कलाकार लखविन्द्र वडाली मुख्य मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अगले दिन 14 अप्रैल को मुख्य मंच पर कुलविन्द्र बिल्ला की प्रस्तुति होगी। इस सांस्कृतिक संध्या में सीएम नायब सिंह सैनी समापन समारोह में पहुंचेंगे। दिन में अलग-अलग तरह की प्रतियोगिताएं महोत्सव को खास बनाएगी। महोत्सव में दिखाई जाएगी कैसे निकलती है गेहूं
DC ने कहा कि पहली बार इस बैसाखी महोत्सव में प्रदर्शनी के दौरान आमजन को दिखाया जाएगा कि कैसे गेहूं निकाली जाती है। साथ ही उसकी बारीकियों के बारे में विस्तार से विशेषज्ञ जानकारी देंगे। महोत्सव में लस्सी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न तरीकों से प्रतिभागी लस्सी बनाएंगे।
Source link