कुरुक्षेत्र में सीएम सैनी आज बैसाखी महोत्सव का करेंगे शुभारंभ:प्रदेश में पहली बार हरियाणी-पंजाबी थीम पर कार्यक्रम; 500 ड्रोन का होगा शो




हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर में पहली बार राज्य स्तर पर बैसाखी महोत्सव आयोजित हो रहा है। आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। कल यानी 14 अप्रैल को महोत्सव को समापन होगा। महोत्सव को हरियाणवी और पंजाबी कल्चर की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। केडीबी मेला ग्राउंड में चलने वाले महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी है। महोत्सव में 500 ड्रोन का शानदार शो आसमान को रंगीन बना देगा। महोत्सव में एक साथ सैकड़ों रंग-बिरंगी पतंगें उड़ेगी। मुख्यमंत्री सैनी परंपरागत अंदाज में खुद भी पतंग उड़ाएंगे। उनके लिए खास तौर पर 6 फीट लंबी पतंग तैयार की गई है। 38 लाख से ज्यादा के इनाम महोत्सव में खेल और संस्कृति दोनों का पूरा मेला सजा है। कुश्ती दंगल, सर्कल कबड्डी, गतका, हरियाणवी स्टाइल पगड़ी बांधने, दस्तारबंदी जैसी कई प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें कुल 38 लाख रुपए से ज्यादा की इनामी राशि बांटी जाएगी। दंगल के करीब 200 मुकाबले होने वाले हैं। लखविंद्र और कुलविंद्र जमाएंगे माहौल शाम का कार्यक्रम भी खास रहेगा। आज शाम 7 बजे प्रसिद्ध गायक लखविंद्र वडाली मुख्य मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। कल कुलविंद्र बिल्ला अपनी गायकी से दर्शकों का मन मोह लेंगे। समापन समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहेंगे। महोत्सव में गेहूं निकालने की पूरी प्रक्रिया को प्रदर्शनी में दिखाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *