राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं विज्ञान, आट्र्स और कॉमर्स का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया। परिणाम जारी होने के बाद ऐसे स्टूडेंटस की कहानियां भी सामने आ रही है जिन्होंने मुश्किल हालातों में भी हार नहीं मानी और अपनी पढ़ाई जारी रखी। ऐसी ही कहानी सामने आई है रायपुरा की निर्जला की। परिवार की आर्थिक स्थित सही नहीं है, एग्जाम से पहले मां का बड़ा ऑपरेशन हुआ। इन सब स्थितियों में भी उसने अपनी पढाई जारी रखी। निर्जला मेहरा को 12वीं आट्र्स में 94.60 प्रतिशत नंबर मिले हैं। उसने पॉलीटिकल साइंस, जिओग्राफी और इंग्लिश लिट्रेचर में 99 नंबर हासिल किए हैं। निर्जला के पिता शंभूदयाल जोमेटो में खाना डिलीवर करने का काम करते है। एक छोटा सा मकान है जिसमें चार भाई बहन और माता पिता रहते हैं। निर्जला की मां के गले में गांठ थी। एग्जाम से दो महीने पहले उसकी मां का इलाज शुरू हुआ और एक महीना तक वह अस्पताल में भर्ती रही। एग्जाम में एक महीने का समय ही रह गया था जब उसकी मां को अस्पताल से छुटटी मिली। लेकिन मां की हालत ऐसी नहीं थी कि घर का कोई काम कर सके। ऐसे में निर्जला ने घर की जिम्मेदारी संभाली। मां की सार संभाल के साथ साथ छोटे भाई बहनों की संभाल करना, घर के काम और परीक्षा की तैयारी सब एक साथ निर्जला को करना पडा। उसके सामने सबसे बडी दिक्कत एक छोटे भाई की भी रही जो कि मानसिक रूप से कमजोर है। उसकी सार संभाल बहुत जरूरी है, ऐसे में ज्यादातर समय तो मां की सेवा और छोटे भाई की देखभाल में निकलता। इसके बाद देर रात दो बजे तक वह पढ़ाई करती थी। निर्जला ने कोई कोचिंग या टयूशन नहीं ली। वह यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है और कलेक्टर बनने का सपना है। देश को सबसे ज्यादा डॉक्टर इंजीनियर देने वाले कोचिंग सिटी कोटा में साइंस का रिजल्ट औसम से कम रहा। जबकि आटर्स और कॉमर्स में जिला फिसडडी रहा है। गौरतलब है कि कोटा, शिक्षा मंत्री का गृह जिला भी है। कोटा का साइंस का परिणाम 97.58 प्रतिशत रहा है, वहीं आर्टस का 96.28 प्रतिशत और कॉमर्स का परिणाम 76.13 प्रतिशत रहा। साइंस और कॉमर्स में छात्रों ने बाजी मारी और आटर्स में छात्राएं आगे रही। शिक्षा विभाग के अनुसार कोटा में विज्ञान, कला और कॉमर्स में कुल 15877 फर्स्ट डिवीजन पास हुए है। इनमें कॉमर्स में 441,आटर्स 8751 और साइंस में 6685 स्टूडेंट शामिल है। दूसरे नंबर पर कुल 6416 स्टूडेंटस शामिल है इनमें कॉमर्स में 131 आर्टस में 5390 और साइंस में 895 स्टूडेंटस शामिल है।
जिले में बेहतर परिणाम हासिल करने वाले स्टूडेंटस की जानकारी के लिए ब्लॉग पढे़:
Source link